Home / Uncategorized / नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

परिजनों की तहरीर पर चोलापुर पुलिस ने शुरू की जांच

पूर्वांचल राज्य वाराणसी।

चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने थाने में दी गई शिकायत में बताया कि 22 मार्च 2026 को लगभग सुबह 11 बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री को गांव के ही एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया। जब परिजन आरोपी के घर पहुंचे और जानकारी दी, तो वहां मौजूद परिजनों ने कथित रूप से धमकी देते हुए कहा कि युवक ने किशोरी से शादी कर ली है और यदि कहीं शिकायत की गई तो जान से मारने की धमकी दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक समेत अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87, 137(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष चोलापुर दीपक कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की बरामदगी के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *