Home / Uncategorized / पुलिस द्वारा गुम हुए तीन मोबाइल फोन को बरामद कर मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्द

पुलिस द्वारा गुम हुए तीन मोबाइल फोन को बरामद कर मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्द

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बैरिया मो फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि आवेदकगण शिवम वर्मा पुत्र विद्यासागर वर्मा विशाल सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी गायघाट थाना रेवती तथा सलोनी देवी पत्नी राजकुमार यादव निवासी भोपालपुर थाना रेवती जनपद बलिया मोबाइल रेवती क्षेत्रांतर्गत कहीं गुम हो गया था, जिसके सम्बन्ध में आवेदकगण द्वारा थाना स्थानीय पर अपने मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी, जिसके उपरान्त रेवती पुलिस द्वारा सी ई आई आर पोर्टल पर रजिस्टर एवं सर्विलांस सेल की सहायता से खोज किया जा रहा था। जिसके क्रम में सोमवार को थाना रेवती के पुलिस टीम द्वारा सी ई आई आर पोर्टल पर रन कराये गये गुमशुदा मोबाइल को थाना क्षेत्र से बरामद कर मोबाइल स्वामी को नियमानुसार पुलिस टीम द्वारा सुपुर्द किया गया। बरामद करने वाली पुलिस टीम में रेवती
थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल, उपनिरीक्षक सचिन सरोज, कंप्यूटर आपरेटर योगेन्द्र तथा सिपाही शिव प्रसाद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *