पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में आयोजित सात दिवसीय “मूल्य संवर्धन एवं खाद्य प्रसंस्करण कार्यक्रम” के अंतर्गत कृषि विभाग के छात्रों को गुलाब के फूलों से बनाया गया रुवाब्जा, मिश्रित फलों के जैम ईवीएम जैली, पपीते की चटनी,संतरे का स्क्वैश एवं मिश्रित सब्जियों के अचार बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम में खाद्य प्रसंस्करण विशेषज्ञ हरि शंकर वर्मा ने प्रशिक्षण प्रदान किया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रैक्टिकल सत्र में भाग लेते हुए स्वयं इन उत्पादों को तैयार किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कच्चे माल के चयन, सफाई, कटिंग, पकाने की प्रक्रिया, स्वादानुसार मसाले एवं चीनी के उपयोग, पैकेजिंग तथा संरक्षण की विधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर छात्रों ने तैयार उत्पादों का स्वाद भी लिया और सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। कई विद्यार्थियों ने बताया कि यह प्रशिक्षण उनके लिए घर पर या लघु स्तर पर व्यवसाय शुरू करने में सहायक सिद्ध होगा। जिससे छात्र कृषि उत्पादों के माध्यम से अतिरिक्त आय के अवसर विकसित कर सकें। छात्र-छात्राओं ने इस प्रशिक्षण सत्र को अत्यंत सफल एवं ज्ञानवर्धक बताया।इस अवसर पर निदेशक (शैक्षणिक) डॉ. पुष्पा मिश्रा ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की lकुलानुशासक डॉ. प्रियंका सिंह, प्रभारी (कृषि संकाय) डॉ. लाल विजय सिंह, समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार यादव तथा कार्यक्रम संयोजक मिस रूबी विश्वास एवं डॉ. निहारिका यदुवंशी, डॉ अमर कुमार सिंह, डॉ उपेंद्र कुमार मौर्य, इंजी कुलदीप कुमार, शशि प्रकाश एवं अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे l
जे एन सी यू में कृषि विभाग के छात्रों को मूल्य संवर्धन एवं खाद्य प्रसंस्करण का दिया गया प्रशिक्षण










