Home / Uncategorized / समाजसेवी राजेश अग्रवाल (चेतमणि) नें माधवी भवन के नवनिर्माण हेतु दिया 151000/- रु का सहयोग

समाजसेवी राजेश अग्रवाल (चेतमणि) नें माधवी भवन के नवनिर्माण हेतु दिया 151000/- रु का सहयोग

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी। श्री काशी अग्रवाल समाज के बंगाली मैदान, चौखंबा स्थित महारानी माधवी भवन के पुनर्निर्माण एवं नवीनीकरण का जो कार्य चल रहा है उसमें एक और सहयोग माननीय सभापति संतोष अग्रवाल हरेकृष्ण ज्वेलर्स द्वारा प्राप्त किया गया।
यह सहयोग चेतमणी परिवार, भोजूबीर के श्री राजेश अग्रवाल ने अपने पिता स्वर्गीय रास बिहारी अग्रवाल की की पुण्य स्मृति में प्रदान किया। सहयोग के रूप में उन्होंने रुपए 1,51,000/-धनराशि की चेक समाज के सभापति की संतोष अग्रवाल एवं श्री आमोद अग्रवाल को प्रदान की।
सभापति संतोष अग्रवाल निरंतर श्री काशी अग्रवाल समाज की पुरानी एवं जर्जर बिल्डिंग के पुनर्निर्माण के कार्य में लगे हुए हैं। ज्ञातव्य है किहै इसके पूर्व भी माननीय सभापति संतोष जी अग्रवाल ने धर्मशाला विभाग के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल एवं मंत्री बृजकमल दास अग्रवाल के सहयोग से अग्रवाल भवन धर्मशाला के पुनर्निर्माण एवं सुंदरीकरण का कार्य किया था। जिससे देश-विदेश से बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शनार्थ आए हुए अग्रवाल बंधु अत्यंत कम दर पर सभी सुविधाओं से युक्त धर्मशाला में रुकने का आनंद प्राप्त कर रहे हैं एवं आज यह श्रीकाशी अग्रवाल समाज की आय का भी सबसे बड़ा स्रोत है।*
सभापति संतोष अग्रवाल सहित समस्त पदाधिकारियों नें महारानी माधवी भवन के पुनर्निर्माण को सहयोग प्रदान करने के लिए श्री राजेश अग्रवाल (चेतमणि परिवार) का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *