पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/परतावल।
थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के चौपरिया गांव निवासी शशिकला पत्नी दुर्विजय का बैग ऑटो रिक्शा में छूट जाने के बाद पुलिस की सक्रियता से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, शशिकला आज सुबह करीब 9:30 बजे गोरखपुर से ऑटो रिक्शा द्वारा परतावल आ रही थीं। इसी दौरान उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग गुम होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल चौकी परतावल पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई। जांच के आधार पर संबंधित ऑटो रिक्शा की पहचान की गई और तत्परता दिखाते हुए बैग को बरामद कर लिया गया।
बैग वापस मिलने पर शशिकला और उनके परिवार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस दौरान शशिकला के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
इस सराहनीय कार्य में चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह के साथ हेड कांस्टेबल समीउल्लाह खान एवं कांस्टेबल राजकुमार सिंह की अहम भूमिका रही।
ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने की तत्परता से बरामद










