पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी।
वाराणसी के थाना रोहनिया क्षेत्र अंतर्गत डीपीएस स्कूल के सामने शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार ट्रक का अचानक टायर फट गया जिससे चालक वहां पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित हो गई, अनियंत्रित ट्रक ने अपना लेंन छोड़ते हुए, किनारे के लेन में सड़क किनारे बने डिवाइडर को तोड़ दिया। और दूसरी दिशा में जाकर कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी।
इस भीषण टक्कर के कारण मौके पर अफरा तफरी कामाहौल बन गया, कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गई। इस दुर्घटना में लगभग सात वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें एक फॉर्च्यूनर, एक ऑडी, एक बलेनो प्रमुख रूप से शामिल हैं, इसके अलावा चार अन्य वाहन भी आगे और पीछे से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे के समय फॉर्च्यूनर और बलेनो के चालक वाहन के अंदर ही मौजूद थे जिससे वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया, दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रत्यक्ष दर्शियों और घायलों ने बताया कि यदि यह घटना लगभग 10 मिनट बाद होती तो स्कूल की छुट्टी के समय बड़ी संख्या में बच्चे और अभिभावक सड़क पर मौजूद होते जिससे एक बड़ी जनहानि हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना रोहनिया की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। प्रशासन के नेतृत्व में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर यातायात को सुचारू करवाया गया।










