Home / Uncategorized / धानापुर विकास खंड के कवई पहाड़पुर गांव निवासी रेखा कुमारी को इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया

धानापुर विकास खंड के कवई पहाड़पुर गांव निवासी रेखा कुमारी को इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया

चंदौली जिले के धानापुर विकास खंड के कवई पहाड़पुर गांव निवासी रेखा कुमारी को इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। बिंद समाज द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में समाज के उत्थान पर भी चर्चा की गई।

यह कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी डॉ. एमके बिंद द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित बिंद समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. एमके बिंद ने कहा कि क्षेत्र में संसाधनों की कमी के बावजूद रेखा कुमारी ने कड़ी मेहनत से पूरे जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर बिंद समाज का नाम रोशन किया है। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया, क्योंकि शिक्षा के बिना कुछ भी संभव नहीं है।

डॉ. बिंद ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के कथन को उद्धृत किया कि “शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा उतना दहाड़ेगा।” उन्होंने कहा कि ऐसे मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का उद्देश्य अन्य बच्चों को भी कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने और सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र बिंद ने घोषणा की कि ऐसे मेधावी छात्रों को समाज की ओर से पूरी मदद दी जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पढ़ाई के दौरान पैसों की कमी नहीं होने दी जाएगी और समाज इसके लिए पूरी तरह से सहयोग करेगा।

इस अवसर पर मुनीब बिंद (पूर्व प्रधान), विनोद बिंद (प्रधान), विजयी बिंद, राजेंद्र बिंद, महेंद्र बिंद (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), गोरख बिंद, अमर शक्ति बिंद, डॉ. गौरी शंकर बिंद, विजेंद्र कश्यप, दिलीप बिंद, चंद्रशेखर बिंद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *