पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी
विंढमगंज (सोनभद्र) थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घिवही में मालिया नदी पर बने सरना पुल के पास गुजर रही रेलवे लाइन किनारे पोल संख्या 60/23 के समीप एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान संतोष तिर्की (45) पुत्र बाघा तिर्की, निवासी बनौहरा रंका टोली पंडरा, रांची (झारखंड) के रूप में हुई है।
आशंका जताई जा रही है कि वह Hatia–Jammu Tawi Express से यात्रा के दौरान रात्रि करीब 3 बजे ट्रेन से गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मौके पर पहुंचे आरपीएफ कर्मी पंकज सिंह ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के माध्यम से उसकी पत्नी मैरी रौशनी बैन से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। परिजनों के अनुसार, संतोष तिर्की रांची से लुधियाना प्लम्बर मिस्त्री का कार्य करने जा रहे थे।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी भानु प्रताप भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है










