Home / Uncategorized / खिड़की तोड़ घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर व नकदी पर किया हाथ साफ

खिड़की तोड़ घर में घुसे चोर, लाखों के जेवर व नकदी पर किया हाथ साफ

हरदासपुर गांव में रात के सन्नाटे में वारदात, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

पूर्वांचल राज्य वाराणसी।

चोलापुर थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया, जबकि गांव में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरदासपुर निवासी सुभाष विश्वकर्मा पुत्र वेचन विश्वकर्मा के घर में गुरुवार देर रात करीब एक बजे अज्ञात चोर खिड़की तोड़कर कमरे में घुस गए। चोरों ने घर में रखे कीमती जेवरात, जिनमें कान की बाली, पायल, करधनी, गले का हार, मंगलसूत्र, मांगटीका, नथुनी, अंगूठी समेत अन्य आभूषण पार कर दिए। इसके अलावा आलमारी में रखे करीब 25 हजार रुपये नकद भी उठा ले गए।
परिजनों के अनुसार भोर करीब तीन बजे जब परिवार के लोग जागे तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। यह देख सभी के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *