पूर्वाचल राज्य वाराणसी। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उत्तर प्रदेश एसटीएफ और कैंट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में 107 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कैंट थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी तस्करी के नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
बरामद गांजे की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है
आरोपी से तस्करी के स्रोत और सप्लाई चैन की जानकारी जुटाई जा रही
मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से नशा तस्करी के बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
पुलिस ने साफ किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।










