Home / Uncategorized / साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराया गया ठगी की संपूर्ण 1,26,000 रुपये

साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराया गया ठगी की संपूर्ण 1,26,000 रुपये

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के अखरौल ग्राम निवासी रजनेश कुमार शर्मा पुत्र सत्येन्द्र नाथ शर्मा द्वारा हेल्पलाईन नंबर-1930 शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसमें शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 01 मई को फर्जी तरीके से धोखा देकर 1 लाख 26 हजार रुपये स्थानान्तरण करा लिया गया था। जिस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता द्वारा 1930 के माध्यम से तत्काल शिकायत संख्या 33105260095009 दर्ज करायी गयी थी ।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/ नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल नदीम अहमद फरीदी के नेतृत्व में साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप शुक्रवार को शिकायतकर्ता रजनेश कुमार शर्मा के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि में से होल्ड करायी गयी धनराशि 1,26,000/- रूपये न्यायालय के आदेश के क्रम में धनराशि को वापस कराया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर सेल बलिया की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

साइबर अपराध से बचाव हेतु सुझाव

साइबर फ्राड होते ही तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराये,
किसी अन्जान व्यक्ति के कहने पर कोई एप डाउनलोड ना करें,
किसी भी अनजान कॉल/मैसेज पर स्वयं को बैंक अधिकारी बताने वाले व्यक्ति पर विश्वास न करें। किसी भी अज्ञात लिंक/एप पर क्लिक या डाउनलोड करने से बचें। बैंक से संबंधित कार्य केवल आधिकारिक वेबसाइट/मोबाइल ऐप अथवा शाखा के माध्यम से ही करें। अपने मोबाइल/ईमेल पर प्राप्त ट्रांजेक्शन अलर्ट को नियमित रूप से जांचते रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें एवं [www.cybercrime.gov.in] पर शिकायत दर्ज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *