Home / Uncategorized / टीडी कॉलेज बलिया में ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान

टीडी कॉलेज बलिया में ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। टीडी कॉलेज बलिया के प्रांगण में शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दयालानन्द रॉय द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कैडेटों से देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। वहीं ले. अखिलेश प्रसाद ने ऑपरेशन सिंदूर की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि भारतीय सेना के तीनों अंगों के वीर जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मन देश के भीतर जाकर नौ आतंकी ठिकानों एवं आतंकवादी शिविरों को अचूक निशाने से ध्वस्त किया था। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी तथा एनसीसी के लगभग 50 कैडेट उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रो. रामनरेश यादव, प्रो. अखिलेश राय, प्रो. बृजेश सिंह, राजेश सिंह सहित कैडेट शिवानी, रोहित, रिया, रंजन, सृष्टि, खुशबू, राहुल, आर्यन एवं अवनीश उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *