राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। 22 जनवरी 2026 को अनिल कुमार मिश्रा पुत्र स्व गोपाल जी मिश्रा ग्राम- बराइच थाना- भीमपुरा जनपद द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि रात्रि 2 बजे के करीब कुछ अज्ञात चोर घर के बगल में पेड़ के सहारे मेरे छत पर से अन्दर घर मे आकर कुछ बक्से आलमारी का ताला तोड़कर नगदी 1300000 लाख तथा कुछ कीमती जेवरात चुरा ले गये। मेरे छोटे भाई की बहु ने चोरी करते हुए देख लिया परन्तु डर बस व कुछ बोल न सकी चोर के जाने के बाद मेरे छोटे भाई की बहु ने अपने पति को जब बताई तब सभी लोग जाने जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में अभियुक्तगण संजय राम उर्फ डाक्टर पुत्र प्रभुनाथ निवासी डुमाडाड़ थाना नगरा जनपद बलिया, अवधेश वर्मा उर्फ डाक्टर पुत्र स्व चौधूर वर्मा निवासी करसी थाना नगरा जनपद बलिया, चन्दन राम पुत्र किशुन दयाल निवासी इनामीपुर थाना नगरा जनपद बलिया, सूरज कुमार पुत्र शिवधनी निवासी गोपालपुर मिश्ती कमलसागर थाना रामपुर जनपद मऊ तथा शीतल कुमार उर्फ छोटू उर्फ रौमी उर्फ रोहन उर्फ रोमियो पुत्र मारकण्डेय उर्फ अम्बेडकर निवासी छिछोर थाना हलधरपुर जनपद मऊ का नाम प्रकाश मे आया। जिसमें अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र शिवधनी निवासी गोपालपुर मिश्ती कमलसागर थाना रामपुर जनपद मऊ लगातार फरार चल रहा था। वांछित अभियुक्त सूरज की तलाश लगातार पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी, इसी क्रम में शुक्रवार को भीमपुरा थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रवि वर्मा अपने हमराह सिपाही आकाश कुमार व उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार यादव तथा सिपाही विनय कुमार ( पुलिस टीम थाना नगरा) ने मुखबीर की सूचना पर थाना भीमपुरा व थाना नगरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वांछित अभियुक्त सूरज कुमार पुत्र शिवधनी निवासी गोपालपुर मिश्ती कमलसागर थाना रामपुर जनपद मऊ को अब्दुलपुर मदारी थाना नगरा बॉर्डर के पास से समय 09.20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया
भीमपुरा व नगरा की संयुक्त पुलिस ने घरों में घुसकर चोरी करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार










