रेणुकूट से शक्तिनगर तक चुनावी सुरक्षा पर जोर, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी व्यवस्था का लिया जायजा
पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपु तिवारी
सोनभद्र, रेणुकूट। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सोनभद्र पुलिस सतर्कता बरत रही है। निर्वाचन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन निगरानी बनाए हुए है। इसी क्रम में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडेय ने थाना क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा प्रबंध, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और आवागमन के रास्तों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। साथ ही सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर उसे समय रहते दूर करने पर जोर दिया
क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहें। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों और आवागमन के रास्तों का जायजा लिया गया। पुलिसकर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने पर जोर दिया गया।
निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। पुलिस प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सतर्कता बनाए रखने और निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।









