Home / Uncategorized / धान की क्रॉप कटिंग करने खेत में उतरे डीएम चर्चित गौड़, किसानों से जानी उपज व लागत

धान की क्रॉप कटिंग करने खेत में उतरे डीएम चर्चित गौड़, किसानों से जानी उपज व लागत

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ बुधवार को रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के एक खेत में पहुंचकर धान की क्रॉप कटिंग प्रक्रिया में शामिल हुए। उन्होंने स्वयं धान की फसल काटकर उत्पादन का जायजा लिया। इस दौरान किसानों से खेती की लागत, प्रति बीघा संभावित पैदावार, धान के बाजार भाव और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद से मिलने वाले लाभ के संबंध में जानकारी ली। खेत में जिलाधिकारी के धान काटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में धान की उत्पादकता का वास्तविक आकलन करने के लिए कुल 2,288 स्थानों पर क्रॉप कटिंग कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत निर्धारित 10×10 मीटर के प्लॉट में फसल की कटाई कर प्राप्त उपज के आधार पर उत्पादन का आकलन किया जा रहा है। अब तक 400 से 500 स्थानों पर क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रशासन का लक्ष्य नवंबर के अंत तक सभी निर्धारित स्थानों पर क्रॉप कटिंग एवं उत्पादकता विश्लेषण का कार्य पूरा करना है। इससे जिले में धान उत्पादन के वास्तविक और सटीक आंकड़े तैयार करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *