Home / Uncategorized / पेंशनर्स सम्मान समारोह,वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे की कार्यशैली का जिलाधिकारी ने की सराहना

पेंशनर्स सम्मान समारोह,वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे की कार्यशैली का जिलाधिकारी ने की सराहना

राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जिले के विकास और पेंशनर्स के हितों के लिए हमेशा सक्रिय रहने वाले वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे की कार्यशैली एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित वरिष्ठ पेंशनर्स सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने आनंद दूबे के रचनात्मक दृष्टिकोण, सकारात्मक सोच और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की खुले मंच से जमकर सराहना की। सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी कल्याण समिति उत्तर प्रदेश एवं विधि शिक्षक कर्मचारी अधिकारी संबंधी समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता बीएन पांडेय ने की। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह मुख्य अतिथि तथा नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

विकास और सृजन की सोच रखते हैं आनंद दूबे: जिलाधिकारी

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. आनंद दुबे हमेशा बलिया के विकास को लेकर चिंतित और सक्रिय रहते हैं। कलेक्ट्रेट के सौंदर्यीकरण व आधुनिकीकरण से लेकर जनपद के समग्र विकास तक, उनके विचारों में हमेशा कुछ नया और बेहतर करने का विजन झलकता है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे रचनात्मक और सकारात्मक दृष्टिकोण की जरूरत हर अधिकारी व कर्मचारी में होनी चाहिए, ताकि सामूहिक प्रयासों से जनपद को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सके। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि किसी जरूरतमंद की निःस्वार्थ सेवा करने से मिलने वाले आनंद की तुलना किसी अन्य चीज से नहीं की जा सकती। उन्होंने कमजोर और निर्धन लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने का आह्वान करते हुए पेंशनर्स को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी आनंद दूबे ने पेंशनर्स के सम्मान, उनकी सुविधाओं और जनपद के चहुंमुखी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि बलिया को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और पेंशनर्स के हितों की रक्षा के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। इस मौके पर शिवजी सिंह, सुशील ओझा, श्यामलाल, अनिल पांडेय, आबिद अली, अनिल गुप्ता और प्रमोद श्रीवास्तव समेत कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पेंशन संघ के अध्यक्ष बरमेश्वर नाथ पांडेय ने सभी अतिथियों, पेंशनर्स के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *