Home / Uncategorized / क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में पिपरी पुलिस की कार्रवाई तीन पर शिकंजा

क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में पिपरी पुलिस की कार्रवाई तीन पर शिकंजा

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरी पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के अलग-अलग विवादों में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पिपरी अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रही है पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आकाश कुमार (31) पुत्र स्व. अमीलाल, राहुल वाल्मीकि (37) पुत्र रामकिशोर तथा सद्दाम हुसैन (27) पुत्र मोहम्मद अली हुसैन को गिरफ्तार किया गया। तीनों रेणुकूट स्थित हिंडालको पेट्रोल पंप के पास बर्फ फैक्टरी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं संबंधित मामलों में विवाद बढ़ने और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर तीनों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को उपजिलाधिकारी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है पिपरी पुलिस क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रही है। संभावित विवादों को गंभीर रूप लेने से पहले नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पिपरी अजय कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव सहित थाना पिपरी के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *