Home / Uncategorized / राजातालाब तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, दो सौ से ज्यादा फरियादियों ने दिए प्रार्थना पत्र

राजातालाब तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, दो सौ से ज्यादा फरियादियों ने दिए प्रार्थना पत्र

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी के राजातालाब तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, तहसील दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर 200 से ज्यादा प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से केवल 13 मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया, यह आंकड़ा 10 प्रतिशत से भी काम रहा, जिससे फरियादियों में नाराजगी देखने को मिली।
तहसील दिवस में सड़क, चक रोड, बंजर भूमि और सार्वजनिक संपत्तियों पर कब्जे की शिकायतें सबसे अधिक रही। इसके अलावा नामांतरण, अभिलेखों में त्रुटि, पेयजल संकट, बिजली समस्या, खराब स्ट्रीट लाइट तथा राशन कार्ड में नाम जुड़वाने और कटवाने से संबंधित मामलों को लेकर भी लोगों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखी।
तहसील दिवस में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और लंबित मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि बार-बार शिकायतें करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है, और संपूर्ण समाधान दिवस केवल कागजी प्रक्रिया औपचारिकता बनकर रह गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *