पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी।
वाराणसी के राजातालाब तहसील परिसर में जनगणना 2027 के लिए डिजिटल स्व जनगणना जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। यहां एक विशेष स्व जनगणना पॉइंट स्थापित कर लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। स्वगणना नोडल तहसीलदार शिवानी सिंह ने नागरिकों को डिजिटल पोर्टल के उपयोग की पूरी प्रक्रिया समझाइ, उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 में पहली बार डिजिटल माध्यम से स्व जनगणना की सुविधा प्रदान की गई है। जिलाधिकारी और जिला जनगणना अधिकारी के निर्देश पर पूरे जिले में यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस राष्ट्रीय अभियान में भागीदारी कर सके। प्रशासन के अनुसार नागरिक अब घर बैठे आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से अपनी स्व जनगणना कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज कर ओटीपी के जरिए पंजीकरण करना होगा, पोर्टल पर सही पता और लोकेशन दर्ज करना अनिवार्य है। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने पर नागरिकों को एक स्व जनगणना आई डी मिलेगी जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है, जनगणना कर्मियों के घर पहुंचने पर यह आईडी दिखाने से पहले से दर्ज जानकारी सीधे सिस्टम में अपडेट हो जाएगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से इस डिजिटल से जनगणना अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।










