पश्चिम बंगाल पी ए मर्डर केस में दूसरे राज(रसड़ा) को भी सी बी आई टीम ने किया गिरफ्तार
हाई प्रोफाइल चीफ मिनिस्टर पश्चिम बंगाल पी ए मर्डर केस में जनपद बलिया रहा अव्वल
राजीव चतुर्वेदी/ त्रिभुवन यादव
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
विधि संवाददाता बलिया। छः साल पुराने अंडा व्यवसाय जघन्य हत्याकांड में गत नियत तिथि को सुनवाई के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा के न्यायालय ने तत्कालीन पुलिसकर्मी गवाहों को गवाही हेतु तलब किया गया था इसमें कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी कोर्ट में हाजिर आ गए और उनकी गवाही अभियोजन पक्ष द्वारा समाप्त करा दी गई। इसके उपरांत न्यायालय ने तत्कालीन इंस्पेक्टर विपिन सिंह एवं एस आई देवेंद्र कुमार दुबे को गवाही हेतु नियत तिथि 26 में 26 को तलब किया है।
उल्लेखनीय है कि यह बलिया का अंडा व्यवसाय हत्याकांड का मामला तब सुर्खियां बटोरना शुरू किया है जब 6 मई को पश्चिम बंगाल के चीफ मिनिस्टर के पी ए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में आरोपी राज सिंह आनंद नगर बलिया को सीबीआई टीम ने अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया और उसकी मां को छोड़ दिया क्योंकि राज सिंह अपनी मम्मी को भाजपा एमएलसी रवि शंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह के बिटिया के शादी समारोह लखनऊ से वापस हो रहे थे इसके बाद सीबीआई उसे लेकर फौरन पश्चिम बंगाल चली गई जहां आरोपी राज का न्यायिक रिमांड पश्चिम बंगाल में बना तब से कलकत्ता जेल में निरुद्ध है। यही नहीं चौंकाने वाली बात तो तब सामने आई जब पश्चिम बंगाल की हाई प्रोफाइल मर्डर केस में बलिया रसड़ा ग्राम रतोंपुर के दूसरे राज सिंह पुत्र त्रिभुवन नारायण सिंह को मुजफ्फरनगर जनपद के स्थानीय पुलिस के सहयोग से सीबीआई टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और ट्रांसिट रिमांड लेकर पश्चिम बंगाल चली गई ।सीबीआई ने दावा किया है कि राज सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह से पूछताछ चल रही है इसकी गिरफ्तारी से और भी लंबे पोल खुलने की संभावनाएं बढ़ गई है बलिया जनपद का दूसरा मुख्य आरोपी राज सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह रतोंपुर रसड़ा के खिलाफ बलिया न्यायालय के स्पेशल कोर्ट में 2020 में पूर्व ग्राम प्रधान रतोंपुर अरविंद कुमार खरवार को घर में घुसकर मारपीट एवं तांडव मचाने का आरोप है इसका परीक्षण विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट प्रमोद कुमार गंगवार के कोर्ट में विचाराधीन है यही नहीं उसी गांव के दूसरे व्यक्ति जितेंद्र कुमार भारती को भी घर में घुसकर मारपीट करने एवं उसके घर के लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है जो अभी 2 साल पूर्व की घटना है यह मामला भी इस कोर्ट में विचाराधीन है।










