Home / Uncategorized / पिपरी पुलिस ने 5 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर दबोचे

पिपरी पुलिस ने 5 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर दबोचे

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब और एक कार बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार थाना पिपरी टीम रनटोला क्षेत्र में नियमित चेकिंग और गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध फिएट कार में अवैध शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर फिएट कार संख्या BR01AS8250 को मौके पर ही रोक लिया।

तलाशी के दौरान वाहन से 14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मध्य प्रदेश से शराब की खेप लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बिक्री करने की योजना बना रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों में गोलू कुमार, जय प्रकाश कुमार और हंशराज कुमार शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश चौबे सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *