Home / Uncategorized / कार्यकर्ताओं से मिले राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़, बस यात्रा के दौरान जाना जनता का हाल

कार्यकर्ताओं से मिले राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़, बस यात्रा के दौरान जाना जनता का हाल

पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी
सोनभद्र, रेणुकूट। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री एवं ओबरा विधायक संजीव सिंह गोंड़ बुधवार को सरकारी बस से सफर करते हुए रेणुकूट पहुंचे। डाला से अनपरा तक बस यात्रा कर उन्होंने आम लोगों के बीच पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
मंत्री के बस स्टैंड पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश इस समय विभिन्न चुनौतियों और परिस्थितियों से गुजर रहा है, ऐसे में जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए।
उन्होंने बताया कि रेणुकूट और अनपरा के क्षेत्रीय भ्रमण के लिए उन्होंने सरकारी बस से यात्रा का निर्णय लिया, ताकि आम नागरिकों के बीच रहकर उनकी भावनाओं और समस्याओं को करीब से समझा जा सके। बस यात्रा के दौरान उन्हें यात्रियों से क्षेत्र की समस्याओं, परिवहन व्यवस्था और अन्य जनसुविधाओं पर सीधे संवाद करने का अवसर मिला।
मंत्री ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है और योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरिराम शाह, चाँद प्रकाश जैन, राकेश पांडेय, प्रदीप सिंह रानू, सुनील दुबे, राज वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *