Home / Uncategorized / पिपरी (CO) हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की सरिया से लदा पिकअप बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

पिपरी (CO) हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की सरिया से लदा पिकअप बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्वाचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र | 22 मई 2026
थाना शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की लगभग 40 कुन्तल लोहे की सरिया से लदे पिकअप वाहन को बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य कबाड़ी की तलाश जारी है। बरामद सरिया की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण तथा चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी (CO) श्री हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में थाना शक्तिनगर पुलिस ने 22 मई 2026 को यह कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पिकअप वाहन संख्या UP 67 T 9712 को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान वाहन में लगभग 40 कुन्तल लोहे की सरिया बरामद हुई। पूछताछ एवं जांच में उक्त सरिया चोरी की होना प्रकाश में आया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शिराज उर्फ सिराज पुत्र हकीम निवासी खड़िया थाना शक्तिनगर तथा पियूष कुमार पुत्र अशोक ठाकुर निवासी खड़िया थाना शक्तिनगर शामिल हैं।

पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध थाना शक्तिनगर में मु0अ0सं0 101/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस तथा 207 एमवी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामदगी में पिकअप वाहन संख्या UP 67 T 9712 एवं लगभग 40 कुन्तल लोहे की सरिया शामिल है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, कांस्टेबल सत्यम सरोज तथा कांस्टेबल विजय प्रताप शामिल रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *