राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जनपद के अघैला निवासी आकांक्षा सिंह ने बिहार प्रशासनिक सेवा पास कर एसडीएम बनी। यह सफलता उनकी कठिन मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रतिभा का परिणाम है। साथ ही यह उस गौरवशाली परिवार की परंपरा को भी आगे बढ़ाती है, जिसे लोग सम्मानपूर्वक “आईएएस-पीसीएस की फैक्ट्री” के नाम से जानते हैं। इस प्रतिष्ठित परिवार ने समय-समय पर देश और समाज को अनेक आईएएस, पीसीएस, इंजीनियर, डॉक्टर, सेल टैक्स कमिश्नर, इनकम टैक्स कमिश्नर, समीक्षा अधिकारी, एसडीएम एवं अन्य उच्च पदस्थ अधिकारी दिए हैं। इसी परिवार के गौरव निर्भय नारायण सिंह, जो रेल मंत्रालय में उच्च पद पर कार्यरत हैं, अपने प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ निरंतर सामाजिक सेवा और जनसेवा के कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आज आकांक्षा सिंह ने बिहार प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देती रहेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि आकांक्षा सिंह जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें तथा देश और समाज का गौरव बढ़ाएं।
आकांछा सिंह के बिहार प्रशासनिक सेवा में चयनित होने पर अघैला गांव में खुशी का माहौल









