चंदौली जिले के धानापुर विकासखंड के अहिकौरा गांव में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इसमें हाई स्कूल में 80 से ज्यादा और इंटरमीडिएट में 70
से ज्यादा नंबर लाने वाले 2026 बैच के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेधावी बच्चों को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम और फूलमालाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
हाई स्कूल में आयुष कुमार, सुनील कुमार, तनुज जायसवाल, रंजन प्रजापति, बेबी मौर्य, आशुतोष पाल, राजू कुमार, अभिलाष मौर्य, छाया कुमारी, सुगंध तिवारी, भारती सिंह और सूर्यांश सिंह को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट में तनु मौर्य, काजल कुमारी, रिमझिम सिंह, सिद्धार्थ मौर्य, नाजिया बानो, नीतिश जायसवाल और प्रिया मौर्य को सम्मान मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धानापुर थाना प्रभारी एस एस आदर्श थे। उन्होंने मेधावी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से गांव की छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। क्षेत्र के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने से उनके माता-पिता के साथ गांव, क्षेत्र और पूरे जिले का नाम रोशन होता है।
थाना प्रभारी ने बच्चों को पूरे मन और लगन से पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने जोर दिया कि बिना मेहनत के सफलता नहीं मिलती, सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है।
इस मौके पर बबुरी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता शिवनारायण मौर्य और नगर पालिका इंटर कॉलेज मुगलसराय के प्रवक्ता अरुण कुमार ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। एम वी कॉलेज के शिक्षक डॉ. रविकांत ने गाना गाकर छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और उन्हें और मेहनत करने की सलाह दी।
कार्यक्रम संयोजक अमित कुमार मौर्य ने आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से चंद्रभान कुशवाहा, मुकेश मौर्य, देवेंद्र मौर्य, शिवनारायण मौर्य, अरुण मौर्य, अरुण कुमार, अन्नपूर्णा मौर्य, डॉ. काशीनाथ मौर्य (अध्यक्ष), मनीष मौर्य, निखिल पासवान, सत्यम विश्वकर्मा, अजीत विश्वकर्मा, भगवान दास कन्नौजिया, ओमप्रकाश गोड़, रजनीकांत बिंद और अभय कन्नौजिया मौजूद थे।










