पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
गोरखपुर. भाजपा नेता मायाशंकर शुक्ल ने कहा कि भाजपा हार-जीत के लिए नहीं देश व सर्वसमाज समाज के विकास के लिए काम करती है।
रविवार को बड़हलगंज में प्रेस वार्ता के दौरान भाजापा नेता मायाशंकर शुक्ल ने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने का अधिकार है। मैं भी दावेदार हूं अर्जी लगाया हूं। भाजपा में व्यक्ति नहीं पार्टी निर्णय लेती है। मौका मिला तो विकास के लिए लडूंगा। सभी समस्याएं हमारी प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को चुनाव में दावेदारी करने का अधिकार है। हम हमेशा भाजपा की विचारधारा के पोषक रहे हैं। यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर देता है और जनता की सेवा का मौका मिलता है तो चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के निराकरण और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि उनके लिए संगठन और पार्टी सर्वोपरि है। व्यक्तिगत दावेदारी से ऊपर उठकर पार्टी के हित में काम करना ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है। बीजेपी सर्वे के बाद 128 विधायकों के टिकट कटने के चर्चा के बाद चिल्लूपार में राजनीतिक माहौलगर्म हो गया है।
युवाओं का जोश और छः महीने से लगातार माया शंकर शुक्ला का जनसंपर्क
क्षेत्र और जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। आदित्य शुक्ला गोविंद शुक्लाअतुल तिवारी श्याम गुप्ता शिवा यादव बृजेश गौड़ बृजेश यादव दिवाकर यादव
विशाल सिंह दिनेश गुप्ता
प्रदीप चौरसिया आदि मौजूद रहे।










