Home / Uncategorized / हनुमानगढ़ी नाले में कूदने की सूचना से हड़कंप!

हनुमानगढ़ी नाले में कूदने की सूचना से हड़कंप!

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज ( घुघली) पल्टू मिश्रा
टैक्सी स्टैंड के पास युवक के लापता होने की खबर से जुटी सैकड़ों की भीड़, पुलिस और स्थानीय लोग तलाश में जुटे

महराजगंज। नगर पंचायत घुघली के टैक्सी स्टैंड से सटे हनुमानगढ़ी नाले में वार्ड नंबर-2 निवासी एक व्यक्ति के कथित रूप से कूदने की सूचना मिलते ही गुरुवार शाम क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और नाले के आसपास भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के साथ लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कराई। पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा नाले के आसपास खोजबीन की जा रही है। देर शाम तक व्यक्ति का पता नहीं चल सका था।
घटना की सूचना फैलते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। नाले में व्यक्ति के कूदने की सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल लापता व्यक्ति की तलाश जारी है और उसके मिलने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *