पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत चांदमारी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने शिविर का शुभारंभ करते हुए स्वयं रक्तदान किया और लोगों को सेवा एवं मानवता का संदेश दिया।
इस अवसर पर अनिल राजभर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह काशी के लिए गौरव की बात है कि काशी के सांसद नरेंद्र मोदी आज देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का काशीवासियों के प्रति स्नेह और अपनापन ऐसा है, जो लोगों को उनसे भावनात्मक रूप से जोड़ता है।
अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और काशी का रिश्ता केवल सांसद और जनता का रिश्ता नहीं है, बल्कि इसमें अपनापन और आत्मीयता की गहरी भावना है। काशीवासियों के प्रति प्रधानमंत्री का स्नेह लोगों को उनके प्रेम का कायल बना देता है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवन देने का माध्यम है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य के माध्यम से समाज में मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश राजभर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश मौर्य, देवमणि तिवारी, धीरज मिश्रा एवं पाचू राजभर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के बाद सारनाथ स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों के बीच फल वितरण किया गया तथा उनका आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
रक्तदान से सेवा का संकल्प, अनिल राजभर बोले काशी के सांसद नरेंद्र मोदी का स्नेह हर काशीवासी के दिल में










