Home / Uncategorized / पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी का निधन, जनपद में शोक की लहर

पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी का निधन, जनपद में शोक की लहर

राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रह चुके रामगोविन्द चौधरी दुनिया में नहीं रहे। पीजीआई लखनऊ में उपचार के दौरान पूर्व मंत्री ने अंतिम सांस ली। बलिया के चिलकहर (अब रसड़ा) से पांच तथा बांसडीह विधान सभा से तीन बार विधायक रहे रामगोविन्द चौधरी का जन्म 9 जुलाई 1946 को जिले के गोसाईंपुर गाँव में हुआ था।गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीए और लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री ली। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सरकार में बागवानी, खाद्य प्रसंस्करण, बाल विकास व पोषण और बेसिक  शिक्षा मंत्री रहे रामगोविन्द चौधरी उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी के नेता और नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। उनके निधन की खबर मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गई। उनका निधन प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *