Home / Uncategorized / दिवंगत सीआरपीएफ सेवानिवृत्त स्व. लेखनाथ पाण्डेय की छठवीं श्रद्धांजलि सभा 8 अक्टूबर को

दिवंगत सीआरपीएफ सेवानिवृत्त स्व. लेखनाथ पाण्डेय की छठवीं श्रद्धांजलि सभा 8 अक्टूबर को

राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
​बलिया। विकास खंड बेलहरी क्षेत्र के ग्राम सभा बबुआपुर कटहीं में स्वर्गीय लेखनाथ पाण्डेय (सेवानिवृत्त सीआरपीएफ) की छठवीं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन आगामी 8 अक्टूबर, दिन बृहस्पतिवार को सायंकाल 4 बजे से किया जाएगा। ​इस श्रद्धांजलि सभा में बलिया भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता सिविल एवं सेशन कोर्ट, बलिया केशव नारायण पाण्डेय उर्फ सुनील पाण्डेय हैं। ​श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शिवशंकर पाण्डेय (सब इंस्पेक्टर), नारायण पाण्डेय (सशस्त्र सीमा बल), गोविन्द नारायण पाण्डेय, आर्यांश पाण्डेय, लक्ष्य पाण्डेय एवं समस्त पाण्डेय परिवार के सौजन्य से किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी शुभचिंतकों और क्षेत्रीय नागरिकों से श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को नमन करने का आदरपूर्वक आग्रह किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *