Home / Uncategorized / नवागत एसओ पवन कुमार ने संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था पर जोर

नवागत एसओ पवन कुमार ने संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था पर जोर

राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। हल्दी थाने के नए थानाध्यक्ष के रूप में पवन कुमार ने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने थाने के समस्त स्टाफ के साथ बैठक की और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नवागत थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि शासन की मंशानुरूप क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना और आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अराजकता, अवैध गतिविधियों या शांति भंग करने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से बेझिझक पुलिस को सूचना देने की अपील की और भरोसा दिलाया कि थाने पर आने वाले हर पीड़ित की समस्या का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण किया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद थाने के अन्य पुलिसकर्मियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने नवागत थानाध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *