पूर्वांचल राज्य वाराणसी (चोलापुर)।
राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रशासनिक कार्यालय, चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर चौकी अंतर्गत महावीर बाजार (सथवां रोड) पर डॉ. इंद्रेश कुमार के अवतरण दिवस के अवसर पर सेवा और संस्कार से ओतप्रोत कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर हवन-पूजन, अंगवस्त्र वितरण, अन्न वितरण तथा बच्चों को कॉपी-किताबें वितरित कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश एवं मां गौरी के पूजन से हुआ। इसके पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों ने हवन-पूजन कर डॉ. इंद्रेश कुमार की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
सेवा क्रम में महिलाओं को अंगवस्त्र, जरूरतमंदों को अन्न तथा छोटे बच्चों को कॉपी-किताबें वितरित की गईं। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर संगठनात्मक घोषणाएं भी की गईं.. मंडल प्रभारी के रूप में विजय शंकर चौबे, जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह, राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष चौरसिया तथा ग्राम अध्यक्ष (बलुआ) प्रमोद मिश्रा की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश सिंह, राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडेय, प्रभात सिंह, उज्जवल पांडेय, गौरव मिश्रा, ऐश्वर्या पांडेय, अभिषेक यादव सहित मंडल, जिला और नगर स्तर के पदाधिकारी, सदस्य तथा बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे।










