Home / Uncategorized / होली अश्लीलता के लिए नही,प्राकृतिक श्रृंगार एवं संस्कार का प्रतीक पर्व-मंजेश केसरवानी

होली अश्लीलता के लिए नही,प्राकृतिक श्रृंगार एवं संस्कार का प्रतीक पर्व-मंजेश केसरवानी

पूर्वांचल राज्य व्यूरो वाराणसी
केसरवानी वैश्य नगर महिला सभा वाराणसी के अध्यक्ष मंजेश केसरवानी ने होली कार्यक्रम स्टार ऑफ़ द फील्ड थीम आउटडोर गेम्स पर संबोधित करते हुए बताया की होली अश्लील फूहड़ता के लिए नही वो तो सनातनी परंपरानुसार प्राकृतिक श्रंगार का पर्व है।हर हाल में हम महिला शक्ति अश्लीलता का विरोध करेंगे। होली कार्यक्रम विशेश्वरगंज स्थित केसरवानी वैश्य अतिथि भवन से बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ को संपन्न हुआ ।सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर गेम में हिस्सा लिया और अनेक प्रकार के गेम खेला गया ,और इनाम जीते जैसे म्यूजिकल चेयर , बैलेंस गेम,रेस ,ब्रस्टिंग बलूंस इत्यादि । संस्था की अध्यक्ष श्रीमती मंजेश केसरवानी ने सभी सदस्यों का हृदय से स्वागत और अभिनंदन किया। आउटडोर गेम्स को महिलाओ कोअपने जीवन में उतारने की बात कही। महामंत्री पल्लवी केशरी के साथ प्रतियोगिता गेम को खिलाने में सोनाली केसरी ,ज्योत्सना ,संगीता केसरी ,सिमरन केसरी, शिखा केसरी!राजकुमारी केसरी ,रंजना केसरी श्वेता केसरी इत्यादि ने अपना सहयोग दिया। सभी आयु वर्ग को देखते हुए खेलकूद प्रतियोगिता रखी गई थी। जिसे सभी सदस्यों द्वारा बहुत ही इंजॉय किया गया! सभी सखियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
पीले रंग की परिधान में सभी महिलाएं बहुत ही सुंदर प्रतीत हो रही थी।महिला सभा की प्रबंधन मंत्री वंदना गुप्ता एवं संरक्षिकाएं शतरूपा देवी मनोरमा , सलोनी , सुधा, स्नेहलता, सत्यभामा , माधवी एवं कोषाध्यक्ष गीता केसरी सीमा केसरी उपाध्यक्ष सुधा केशरवानी , भारती गुप्ता आदि की कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति थी ।
गेम के विजेता नीलम मीनाक्षी, सोनम, सुधा, रतन, अर्चना, जया , पुष्पा, सुधा अगस्त कुंड, पूनम राजा दरवाजा, गीता, शिखा सपना ,स्नेहा, सिमरन , ज्योत्सना, सोनाली ,प्रीति सहित सभी ने शानदार गेम का प्रदर्शन कर पुरस्कार जीता। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *