Home / Uncategorized / विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मनाया छत्रपति शिवाजी जयंती

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मनाया छत्रपति शिवाजी जयंती

चंदौली।विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मनाया वीर शिवाजी महाराज का विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में नगर पंचायत चकिया के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 5 में स्थित ठाकुर बाग में छत्रपति शिवाजी जयंती मनाई गई । विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने वीर शिवाजी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद पांडे जी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए महाराज छत्रपति शिवाजी को भारत की आस्था,अस्मिता और हिंदवी स्वराज का रक्षक बताया । महाराज शिवाजी के जीवन से त्याग,साहस और राष्ट्र के लिए जीने की शिक्षा लेने पर जोर दिया । वहीं अगले क्रम में विश्व हिंदू परिषद के परीक्षा प्रमुख(चकिया नगर) अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि छत्रपति शिवाजी एक महानयोद्धा थे । उनके जीवनी से प्रेरणा लेकर हम युवाओं को अपने जीवन में अग्रसर रहना चाहिए । कार्यक्रम के अंतर्गत युवा समाजसेवी सारांश केसरी,विश्व हिंदू परिषद चकिया नगर के कार्याध्यक्ष किशन श्रीवास्तव, हिमांशु कश्यप, अवनीश श्रीवास्तव,सुजीत वर्मा, सुरेश जायसवाल, सौरभ चंद्र अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *