पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, महराजगंज
जनपद महराजगंज के थाना बृजमनगंज क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 फरवरी 2026 को ग्राम झींगुरीजोत निवासी कन्हैया पुत्र प्रहलाद पर उनके पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश को लेकर लोहे की रॉड, लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना बृजमनगंज में मुकदमा अपराध संख्या 40/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 109, 191(2), 351(3), 352 और 115(2) के तहत कुल छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया।
तीन आरोपी गिरफ्तार:
पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में—वीरेंद्र उर्फ मोनू पुत्र विदेशी
सुरेंद्र उर्फ सोनू पुत्र विदेशी
पानमति पत्नी विदेशी
(सभी निवासी: झींगुरीजोत, थाना बृजमनगंज)
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
दो आरोपी फरार, दबिश जारी:
________
मामले में नामजद अन्य आरोपी शीला और सूरज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया है कि फरार आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है, जबकि घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।










