।। सघन क्षेत्र में 705 कारीगरों में 1422 मशीन एवं टूल किट वितरित।।
पूर्वाचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
सेवापुरी। स्थानीय विकासखंड के सघन क्षेत्र सेवापुरी में आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए गुरुवार को गांधी आश्रम के खादी एवं ग्राम उद्योग विद्यालय परिसर में ग्राम उद्योग विकास योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन मनोज कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजलान करके किया।इस दौरान उन्होंने उपस्थित कारीगरों को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी को मजबूत करना और नए भारत की नई खादी को प्रोत्साहन देना है। इस मौके पर उन्होंने 705 प्रशिक्षित कारीगरों को 1422 उपकरण एवं टूल किट वितरित किए जिसमें वर्चुअल माध्यम से केवीआईसी के मध्य क्षेत्र के अंतर्गत राज्य कार्यालय लखनऊ एवं देहरादून में 450 वी बॉक्स भी शामिल है। आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खादी अब वैश्विक ब्रांड बनने की दिशा में अग्रसर है। नए भारत की नई खादी केवल वस्त्र नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और उद्यमिता तथा सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था का प्रतीक बन चुकी है ग्रामोद्योग विकास योजना के मेक इन इंडिया का महत्वपूर्ण अंग है जो ग्रामीण कारीगरों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ते हुए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रही है। इस अवसर पर मंडली कार्यालय वाराणसी की परिधि में आने वाले कारीगरों को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न उपकरणों का वितरण किया गया जिसमें 400 विद्युत चालित चाक 400 वि बॉक्स 10फुटवियर निर्माण मशीन 100फुटवियर रिपेयरिंग टूल किट 10ऑटोमैटिक अगरबत्ती मशीन 4सेट तेलघानी मशीन 8सेट दोना पत्तल निर्माणाधीन 40बेस्ट बुड क्राफ्ट टूल किट शामिल है।साथ ही वर्चुअल माध्यम से लखनऊ में 200देहरादून में 250वि बॉक्स का वितरण किया। प्रधानमंत्री के स्वदेशी भारत अभियान से जुड़े उन्होंने बताया कि विगत 11 वर्षों में खादी और ग्रामोद्योग का कारोबार 1.70लाख करोड़ रुपए को पार कर गया है। जब की इस अवधि में 2 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, संदीप सिंह,सहित विभाग से जुड़े अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।









