Home / Uncategorized / एमआरएमएमएस अभियान के तहत 50 से अधिक बच्चों का रुबेला टीकाकरण

एमआरएमएमएस अभियान के तहत 50 से अधिक बच्चों का रुबेला टीकाकरण

पूर्वांचल राज्य वाराणसी (चोलापुर)।

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित एमआरएमएमएस (खसरा-रुबेला) टीकाकरण अभियान के अंतर्गत शुक्रवार, 20 फरवरी को चोलापुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हाजीपुर स्थित श्री अखिलेश्वर संस्कृत पाठशाला में विशेष टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए विद्यालय में अध्ययनरत 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को रुबेला का टीका लगाया। इस अवसर पर बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी खसरा और रुबेला जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में टीकाकरण की उपयोगिता व लाभों की जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान बच्चों को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक समय पर टीका पहुँचे, ताकि प्रदेश को खसरा-रुबेला जैसी बीमारियों से मुक्त किया जा सके।
टीकाकरण उपरांत विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई, जिससे विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम, विद्यालय प्रबंधक एवं समस्त स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *