Home / Uncategorized / नरपतपुर स्वास्थ्य केंद्र पर टीबी अभियान का हुआ सत्यापन

नरपतपुर स्वास्थ्य केंद्र पर टीबी अभियान का हुआ सत्यापन

पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)

भारत सरकार की टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत शुक्रवार को राज्य स्तरीय टीम द्वारा नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भौतिक सत्यापन किया गया। यह कार्य मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद के मार्गदर्शन तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीयूष राय के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
सत्यापन टीम में राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक रितु पाटील, डॉ. राजनाथ राम, डीपीटीसी विनय मिश्रा, एमओडीटीसी डॉ. अन्वित श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक दिनेश कुमार शामिल रहे।इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर मुख्य केंद्र में रहा। टीम ने यहां टीबी मरीजों की उपचार व्यवस्था, दवा वितरण व अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा गांव में मरीज के घर पहुंचकर हालचाल जाना। इसके बाद बराई आम सेंटर का भी निरीक्षण किया गया।बताया गया कि इस वर्ष चिरईगांव ब्लॉक की 76 ग्राम पंचायतों में से 2 को गोल्ड, 17 को सिल्वर व 26 को कांस्य पदक दिए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयास से टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूती मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *