पूर्वांचल राज्य /ब्यूरो/ राजेश कुमार
सोनभद्र।जिला उद्यम प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सोनभद्र के सभागार में ‘‘वृहदऋण वितरण शिविर’’का आयोजन अग्रणी जिला प्रबन्धक, सोनभद्र तथा उपायुक्त उद्योग जिला उद्यम प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सोनभद्र के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ है।
उक्त कार्यक्रम में जनपद स्थित समस्त बैंकों द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, पीएम सूर्यघर योजना तथा समूहों को सीसीएल, मुद्रा योजना के अन्तर्गत कुल 210 लाभार्थियों को रू0 145.74 लाखका ऋण वितरण किया गया है।
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्यम प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, सोनभद्रश्री विनोद कुमार चैधरी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के बारे विस्तार से बताते हुए कहा कि बैंकर्स सोनभद्र जनपद में उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर रहे हैं। बैंकर्स सरकारी योजना की पत्रावलियों को समय से निस्तारित करें एवं सीएम फेलो को भी निर्देशित किया कि बैंकों से सम्पर्क पत्रावलियों का निस्तारण करायें।
इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री सलन बागे ने बताया कि बैंकों द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन एवं स्वरोजगार हेतु ऋण वितरण में महती भूमिका निभाई जा रही है। सभी सम्बन्धित विभाग इसमें अपना वांछित सहयोग प्रदान करें, गुणवत्तापरक ऋण पत्रावलियों के चयन में अपना सक्रिय भूमिका निभायें। अग्रणी जिला प्रबन्धक ने कहा कि पत्रावलियों को शाखा स्तर पर अधिक दिनों तक लम्बित न रखा जाय तथा स्वीकृति एवं वितरण का विवरण पोर्टल पर अद्यतन अवश्य करें ताकि प्रगति परिलक्षित हो। उपस्थित जिला समन्वयकों ने लाभार्थियों को योजना का पूर्ण लाभ लेने, आवश्यकतानुसार ऋण लेने, ऋणों की समय से चुकौती के लिए प्रोत्साहित किया ताकि भविष्य में उन्हें बैंकों से और अधिक सहयोग एवं ऋण प्रदान किया जा सके। परियोजना अधिकारी नेडा श्री चन्द्रशेखर ने पीएम सूर्यघर योजना के बारे में बताते हुए अधिक से अधिक लाभार्थियों को ऋण प्रदान करने हेतु कहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनाएवं अटल पेंशन योजना के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी नेडा श्री चन्द्रशेखर, बैंकों के जिला समन्वयक, एफ0एल0सी0 तथा लगभग 120 लाभार्थी उपस्थित रहे।










