Home / Uncategorized / सोनभद्र के चोपन में सड़क निर्माण पर अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

सोनभद्र के चोपन में सड़क निर्माण पर अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

पूर्वांचल राज्य /ब्यूरो/राजेश कुमार
पड़रछ (पटेलनगर), सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के विकासखंड चोपन अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रछ, टोला पटेलनगर में पतू चेरो के घर से शंभु पटेल के घर तक लगभग 1 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए तत्काल जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), खंड–2, सोनभद्र द्वारा कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण के दौरान निर्धारित मानकों और सरकारी गाइडलाइन की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। बताया जा रहा है कि सड़क पर बिना तारकोल (अलकतरा) डाले ही सीधे धूल और मिट्टी के ऊपर गिट्टी बिछा दी गई है, जिससे सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ने लगी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्य वर्क ऑर्डर के अनुरूप नहीं किया जा रहा है और निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा विरोध दर्ज कराने के बावजूद ठेकेदार पर मनमानी करने का आरोप लगाया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्य शासन की मंशा और गुणवत्ता मानकों के विपरीत है तथा इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की आशंका है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा सड़क का पुनर्निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार कराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *