200 साइकिल चालकों ने यात्रा में भाग लिया
गोपीगंज। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से भदोही साइकिलिंग क्लब द्वारा रविवार को निकाली गई विशाल साइकिल यात्रा ने जन जागरूकता की नई मिसाल कायम की । इस प्रेरणादायक अभियान का नेतृत्व क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी ने किया जिनकी सोच और संकल्प ने युवाओं से लेकर समाजसेवियों तक एक मंच पर लाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन शैली का संदेश दिया।
गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा से शुरू हुई साइकिल यात्रा को वरिष्ठ चिकित्सक एस एस यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा आरंभ होकर लाई बाजार पड़ाव स्टेशन रोड होते हुए पश्चिम मोहाल डॉक्टर कॉलोनी में जिलॉट्स अकादमी पहुंची।
वहां पहुंचने पर जिलॉट्स अकादमी की प्रबंधक रामकुमारी विश्वकर्मा और प्रधानाचार्य श्रीकांत (आकाश) विश्वकर्मा अपने अध्यापक और छात्र-छात्राओं के साथ उपस्थित रहे और सभी साइकिल चालकों का फूलमाला और तालियों से जोरदार स्वागत किया।
जिलॉट्स अकादमी की प्रबंधक रामकुमारी विश्वकर्मा ने कहा कि महिलाओं के लिए योग व्यायाम शारीरिक मजबूती, हार्मोनल संतुलन, मानसिक शांति और लचीलापन बढ़ाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियों को प्रबंधित करने और तनाव कम करने में मदद करता है। नियमित योग से हड्डियों के स्वास्थ्य, हृदय स्वास्थ्य, पाचन और बेहतर नींद को बढ़ावा मिलता है।
जिलॉट्स अकादमी के प्रधानाचार्य श्रीकांत (आकाश) विश्वकर्मा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सब अपने लक्ष्य को पाने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं लेकिन अपने स्वास्थ्य को भूल जाते हैं और फिर बीमार हो जाते हैं। सभी को चाहिए कि अपने जरूरी कामों के साथ सुबह योग व्यायाम करें आसपास के कार्य साइकिल से करें इससे हमारा शरीर भी स्वस्थ रहेगा और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। भदोही साइकिलिंग क्लब का कार्य बहुत ही सराहनीय और प्रशंसनीय है जो खुद स्वस्थ रहकर दूसरों को भी जागरूक कर रहे हैं।
प्रबंधक रामकुमारी विश्वकर्मा और प्रधानाचार्य श्रीकांत (आकाश) विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया।
सैकड़ों साइकिल चालकों के साथ साइकिल यात्रा पुनः आरंभ होकर पश्चिम मोहाल, छोटी चौराहा, अंजही मोहाल, केड़वरिया, भगवतपुर, आनापुर, गेराई के आस पास का भ्रमण करते हुए वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पुरे उत्तर प्रदेश को स्वस्थ्य बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम का नारा लगाते हुए लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के बारे में जागरूक करते हुए जिलॉट्स अकादमी में इसका समापन हुआ ।
साइकिल यात्रा में प्रवीण श्रीवास्तव, ऋषभ पांडेय, राहुल मौर्या, ज्योति कुरील, प्रियंका उपाध्याय, शालिनी गुप्ता, प्रमोद मौर्या, प्रतीक सिंह, यशवीर प्रताप, प्रांजल तिवारी, आर्यन मौर्या, अनमोल दीप सिंह, अंश बरनवाल, ईश्वर कृष्ण उपाध्याय, कृतिका यादव, निष्ठा बरनवाल, राधिका पांडेय, रिमझिम, तेजल यादव, श्रद्धा कौशल ,यश पाल, सत्यम यादव, अध्यात्म गुप्ता, गंगाधर, शिवांश मोदनवाल, अंश मिश्रा, समर गुप्ता, बनारसी बिंद, पंकज सिंह, जगदीश यादव, राजू बाजीगर, सरफराज अहमद, महेंद्र यादव, रितिक कनौजिया, अजहान खान, अश्वनी चौधरी, महमूद आलम, आशीष बिंद, फैज शेख, अजय बिंद, अबू हुरैरा, कमलेश कश्यप, श्याम सुंदर बिंद, ताहा खान, राजीव जायसवाल, फरहान शेख, जिगर गुप्ता, अभी कनौजिया, नकीउद्दीन शेख, उज्जवल गुप्ता, मैनुद्दीन अली, हिमांशु बिंद, शहजादे शेख, आनंद बिंद, जयप्रकाश दुबे, रोहित बिंद, नैतिक कनौजिया, विपिन चौधरी, संदीप बिंद, फैज अंसारी, आदर्श बिंद, यश यादव, देवांश श्रीवास्तव, जागृति मोदनवाल, तासीन, हुसैन, सना, अदीबा, श्रुति कौशल, अनुराग यादव, मन्नू यादव, अंश मौर्या, आराध्या श्रीवास्तव, प्रशांत पाठक, शिवांश तिवारी, अंश जायसवाल, खुशी तिवारी, तनु यादव, विष्णु तिवारी, सुरभि बरनवाल, जय सिंह, सिद्धि पांडेय, सुफियान, खुशी गुप्ता, शिवम मौर्या, मनोज यादव, सोनाक्षी उपाध्याय, ऐशानी जायसवाल, अनुष्का मौर्या, आदित्य मौर्य, अंश यादव, आस्था गुप्ता, रुद्र गुप्ता, सुहानी बरनवाल, अनिकेत पांडेय, रिद्धि पांडेय, कृति मौर्या, सुमैया नूर, आयुषी बरनवाल, गोविंद, मुरारी मिश्रा, अनिल मिश्रा, रामराज, मोहन, आरती सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।










