Home / Uncategorized / एसआरएम टीम का बेलहरी ब्लॉक में तीन दिवसीय दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा

एसआरएम टीम का बेलहरी ब्लॉक में तीन दिवसीय दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी में राज्य स्तरीय एस.आर.एम. टीम का तीन दिवसीय दौरा का पहला दिन सम्पन्न हुआ। टीम में डॉ. अग्रेश सिंह एवं डॉ. एम. क्यू. लारी शामिल रहे, जिन्होंने क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया। दौरे के क्रम में टीम ने एक सीएचसी, एक पीएचसी बसुधरपाह, चार आयुष्मान आरोग्य मंदिररोहुआ, निरुपुर, बजरहा एवं सीताकुंड—तथा पांच उपकेंद्र हल्दी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी संचालन, प्रसूति सेवाएं, टीकाकरण व्यवस्था, दवा उपलब्धता, लैब जांच, साफ-सफाई एवं अभिलेख संधारण की बारीकी से समीक्षा की गई।
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर संचालित गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की स्क्रीनिंग, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों का भी अवलोकन किया गया। उपकेंद्रों पर एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों, गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, टीकाकरण रजिस्टर एवं परिवार नियोजन सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।
डॉ. अग्रेश सिंह एवं डॉ. एम. क्यू.लारी ने स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद कर सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु साफ – सफाई पर खेद जतायी आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सीएचओ बजरहां को ट्रेनिंग पढ़ाई करने का निर्देश दिए तथा बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुदृढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दौरे के अंत में टीम ने समग्र व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए कुछ बिंदुओं पर सुधार के सुझाव दिए, जिससे आमजन को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर मुकर्रम अहमद, बीपीएम राकेश सिंह, बीसीपीएम संजय यादव, सीएचओ जुवैर अहमद, बिलाल खान, सीमावर्ती देवी, प्रियंका गुप्ता, एएनएम श्वेता कुंवर, संगीता दूबे, इंन्दू पटेल, नेहा चौहान, पुनीता मिश्रा एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *