Home / Uncategorized / सोनभद्र में 140 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में 140 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

पूर्वांचलराज्य/ ब्यूरो
सोनभद्र, 22 फरवरी 2026।
जनपद सोनभद्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 140.760 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में थाना मांची पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 21 फरवरी 2026 को बांकी उर्स मेला के मद्देनज़र क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मांची मोड़ तिराहा, ग्राम सुअरसोत के पास दो मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध हालत में तेज गति से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 140.760 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान देवव्रत जायसवाल (25 वर्ष) और कपिल जायसवाल (18 वर्ष), निवासी सुअरसोत खुर्द, थाना मांची, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं 60/63/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह, उपनिरीक्षक आशीष पटेल, हेड कांस्टेबल पिन्टू सिंह, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार तथा कांस्टेबल संदीप सरोज शामिल रहे।
पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *