Home / Uncategorized / 25 हजार का इनामी गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में पैर में मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

25 हजार का इनामी गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में पैर में मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। बांसडीह पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी गो-तस्कर हिस्ट्रीशीटर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। घटना रविवार देर रात करीब 12 बजे की है। बांसडीह पुलिस हुसैनाबाद मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया। बदमाश ने रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया और सड़क किनारे फिसलकर गिर गया। पुलिस से घिरा देखकर बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश बबलू नट (पुत्र सुलेमान नट, निवासी आदर, थाना बांसडीह, जनपद बलिया) के दाहिने पैर में गोली लगी। सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्र ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार बदमाश बबलू नट एक इनामी वांछित गो-तस्कर है। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी 2026 को गोवंश की तस्करी कर बिहार ले जाते समय उसका एक साथी गिरफ्तार हुआ था, लेकिन बबलू नट उस समय मौके से फरार होने में कामयाब रहा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *