Home / Uncategorized / जीवन में उतारें भगवान श्रीराम का चरित्रः गौरांगी

जीवन में उतारें भगवान श्रीराम का चरित्रः गौरांगी

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। रसड़ा क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में चल रहे नौ कुंडीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ के पहले दिन शनिवार की देर शाम को अयोध्या से पधारीं अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिका गौरी गौरांगी ने श्रीराम कथा में भगवान राम के दिव्य चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने अपने मधुर आवाज में पारंपरिक भजनों के माध्यम से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया, उन्होंने अपनी कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के चरित्र को जीवन में उतारने का संदेश दिया। महायज्ञ में आए जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने पूजन-अर्चन किया। कथावाचिका ने मानस के मार्मिक प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालुओं में भक्तिभाव भर दिया। इस मौके पर महायज्ञ के मुख्य आयोजनकर्ता गोविंद नारायण सिंह, ऋषिराज सिंह समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *