Home / Uncategorized / संत बाबा गाडगे जी ने समाज को पहचान दी, उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से समाज सीख लें

संत बाबा गाडगे जी ने समाज को पहचान दी, उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से समाज सीख लें

पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)

कस्बा स्थित धोबी धर्म संसद में बाबा संत गाडगे जी की जयंती प्रकाश उत्सव के रूप मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख चोलापुर लक्ष्मीना कन्नौजिया ने कहा की गाडगे जी भारत के महान संत थे। उन्होंने समाज में फैली अंधविश्वास सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जन आंदोलन स्वच्छता अभियान को लेकर एक सुदृढ़ समाज की स्थापना की और सबको संगठित होकर चलने के लिए प्रेरित भी किया। विशिष्ट अतिथि बतौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर के प्रभारी डा राजनाथ ने कहा कि संत गाडगे के जन्म दिवस के अवसर पर हम सभी उनके मार्ग का अनुसरण करें । धोबी धर्मसंसद के जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार कन्नौजिया ने कहा की गाडगे जी स्वच्छता के जनक थे और बाबा भीम राव अंबेडकर जी के सामाजिक गुरु थे ।जब की अंबेडकर जी को भारत रत्न से नवाजा गया । धोबी समाज को भारत सरकार से मांग है की गाडगे को भारत रत्न से नवाजा जाए। अध्यक्षता सदर अमीन कनौजिया व मंच संचालन दयाराम ने किया।इस मौके पर डा विवेक कुमार,डॉ नंदलाल , संतलाल मुन्नालाल राजकुमार कनौजिया ,शैलेंद्र विनोद आदि लोग उपस्थित रहे धन्यवाद ज्ञापन सोनू कनौजिया ने संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *