पूर्वांचल राज्य ब्यूरो,
महराजगंज/ सिसवा बाजार।
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में विकास क्षेत्र सिसवा के शिक्षकों द्वारा केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान क्षेत्र के सभी शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा ड्यूटी, बी एल ओ कार्य, शिक्षण कार्य के दौरान हाथ में काली पट्टी बांध कर कार्य किया और भारत सरकार से 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को अध्यादेश लाकर टीईटी अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग की। ब्लाक के अध्यक्ष और जिलामंत्री सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षक जब भी नियुक्त हुए उन्होंने निर्धारित सभी अहर्ताएं प्राप्त करके ही नियुक्ति पाई है अब उनपर नया नियम लागू करना अन्याय है। ब्लाक मंत्री धीरज कुमार शाही ने बताया कि सभी शिक्षक एकजुट होकर 23 फरवरी से 25फरवरी तक हाथ में काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य करेंगे किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान सूर्य भान, निकहत परवीन , नवीन कुमार शुक्ल, रजत शुक्ल, दशरथ कुमार, लाल बिहारी, राजेश कुमार, इन्द्रजीत यादव, अमित शर्मा, पूनम सिंह, पूनम चौरसिया, श्वेता राय, अनुपम कुमार, शेषनाथ, शिवांगी सोनी, दीनानाथ शुक्ल, मो. इब्राहिम, प्रमोद पटेल, पूनम प्रभा, सुधीर कुमार रंजन, राजीव मालवीय आदि शिक्षकों के साथ विकास क्षेत्र सिसवा के सभी विद्यालयों में शिक्षकों ने हाथ में काली पट्टी बांध कर अपना विरोध दर्ज कराया।










