घोसिया (भदोही)। जनपद भदोही के नगर पंचायत घोसिया में मुकद्दस माह रमज़ान के दौरान पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज़ तरावीह का पहला दौर महज़ 5 दिनों में मुकम्मल कर लिया गया। इस दौरान हाफिज अमीन अख्तर साहब ने मुकम्मल कुरआन पाक तरावीह में सुनाकर एक अहम मुकाम हासिल किया।
देर रात कुरआन मुकम्मल होने पर मौजूद नमाज़ियों ने हाफिज अमीन अख्तर साहब को दिली मुबारकबाद पेश की और उनके लिए खास दुआएँ कीं।
हाजी मिन्हाज ने बताया कि रमज़ान के मुबारक महीने के पहले अशरे, जिसे रहमतों का दौर कहा जाता है, में अल्लाह तआला अपने बंदों पर विशेष करम फरमाता है। ऐसे पाक महीने में 5 दिनों के भीतर कुरआन मुकम्मल होना पूरे इलाके के लिए फख्र और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि रमज़ान हमें नेकी, सब्र और दीन व दुनिया की भलाई के रास्ते पर चलने का पैगाम देता है।
इस मौके पर रियाज़ बरकाती, हाफिज समेत तमाम उलमा-ए-इकराम मौजूद रहे। साथ ही हाजी मिन्हाज, महफूज़ आलम, सलमान खान,अरमान अहमद सेराज अहमद आफताब आलम सहित बड़ी तादाद में अकीदतमंदों ने शिरकत की।
नमाज़ के बाद मुल्क व कौम की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ की गई। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला
5 दिन में तरावीह में कुरआन मुकम्मल, हाफिज अमीन अख्तर साहब को मिली मुबारकबाद










