मिला सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार
पूर्वांचल राज्य
वाराणसी। काशी प्रांत द्वारा आयोजित सत्र 2025-26 के अलंकरण प्रांतीय पुरस्कार समारोह में भारत विकास परिषद की सृजन शाखा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 15 पुरस्कार अपने नाम किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय गतिविधि संस्कार के मुकेश जैन एवं राष्ट्रीय गतिविधि संयोजक (महिला सहभागिता) अमिता जैन उपस्थित रहीं।
समारोह में विभिन्न शाखाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें सृजन शाखा की अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव एवं सचिव डॉ. रमा सिंह के निर्देशन में नारी सशक्तिकरण पर प्रस्तुत लघु नाटक को खूब सराहा गया। शाखा को संपर्क, संस्कार, सेवा, सहयोग एवं पर्यावरण सहित विभिन्न प्रकल्पों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
साथ ही कोष, मासिक रिपोर्ट, सदस्यता वृद्धि और विकास रत्न जैसे क्षेत्रों में भी सृजन शाखा ने पुरस्कार हासिल किए। इन उपलब्धियों के आधार पर सृजन शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा का खिताब भी मिला। कार्यक्रम में शाखा के कई सदस्य उपस्थित रहे और इस उपलब्धि पर सभी को बधाई दी गई।










