पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
वाराणसी , रविवार की देर रात्रि तक वरुणापुरम् सिंचाई कालोनी सिगरा स्थित संघ भवन में सिंचाई राजस्व अधिकारी संघ का सम्पन्न हुये मण्डल वाराणसी के द्विवार्षिक अधिवेशन व जनपदीय चुनाव कार्यक्रम में जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव व संचालन कर रहे शशिकान्त श्रीवास्तव ने वर्ष 2016 में गठित सातवें वेतन समिति ने सिंचाई विभाग के उप राजस्व अधिकारी के 45 व जिलेदार 222 आंशिक पदों को मृत संवर्ग घोषित कर नियुक्तियां पर रोक लगा दी है जिसे पुनर्जीवित करते हुए विगत तीन वर्षों से शासन स्तर पर जिलेदार से उप राजस्व अधिकारी पद पर डी पी सी आयोजित कर, विचाराधीन सेवा नियमावली को संशोधित किये जाने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की गई। द्विवार्षिक अधिवेशन व जनपदीय चुनाव में गहमागहमी के साथ रविशंकर प्रजापति (उप राजस्व अधिकारी, नलकूप प्रखण्ड वाराणसी वाराणसी)को मण्डल अध्यक्ष अजय प्रभाकर(जिलेदार, नलकूप प्रखण्ड द्वितीय गाजीपुर गाजीपुर) को मण्डल मंत्री एवं जनपद वाराणसी के चुनाव में सन्तोष कुमार सिंह (उप राजस्व अधिकारी,लघु डाल नहर प्रखण्ड) को जिलाध्यक्ष, आलोक कुमार दूबे (जिलेदार,लघु डाल नहर प्रखण्ड) सचिव इसी प्रकार जौनपुर जनपद का अजय कुमार (उप राजस्व अधिकारी, सिंचाई खंड जौनपुर)व जय प्रकाश (जिलेदार, सिंचाई खंड जौनपुर) को जिला सचिव पद पर सर्वसम्मति से चयन किया गया, चुनाव अधिकारी प्रदेश महामंत्री हरेश्वर शर्मा ने चुनाव सम्पन्न कराया और वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने सभी उप राजस्व अधिकारी व जिलेदारो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में जनपद वाराणसी के अतिरिक्त जौनपुर, चन्दौली व गाजीपुर के उपराजस्व अधिकारी व जिलेदार सर्वश्री अरविन्द कुमार दूबे,आलोक कुमार सिंह, सतीश पांडेय, मिर्जा मंजूर आलम,जय प्रकाश सिंह, महबूब आलम, प्रदीप कुमार सिंह, सन्तोष कुमार नागर,नीरज सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, सुधीर कुमार रावत, देवेन्द्र मोहन, अवधेश पाण्डेय, अविनाश मौर्या, जितेन्द्र कुमार, विकास साहनी आदि उपस्थित रहे जिनको माल्यार्पण के साथ साथ बैज,अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व अभिनन्दन कर सम्मानित किया गया।










